जी हां यह शीर्षक आवास विभाग में पनप रहे भ्रष्टाचार के खुले खेल को बयां कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जो कि खुद आवास विभाग के मंत्री हैं और सचिव उनके भरोसेमंद आईएस अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार हैं को गुमराह कर आवास विभाग में ठीक उनकी नाक के नीचे कालनेमी इंजीनियर बड़े खेल कर रहे हैं।
आज़ से Whispering Uttarakhand आवास विभाग में कालनेमी इंजीनियर और शासन में तैनात कुछ अधिकारीयों की संलिप्तता का काला कारोबार उजागर करेगा।
लोक निर्माण विभाग का एक इंजीनियर जिसका नाम है दिग्विजय तिवारी जो कि तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर साल 2021 में आवास विभाग में पहुंचे, 2024 में प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई लेकिन इंजीनियर साहब को तन मन धन से आवास विभाग में सेवा प्रदान करनी थी

जिसकेचलते एक “रावत” की मदद से दो साल की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल बढ़वा लिया लेकिन सचिव लोक निर्माण विभाग की नजरों से नहीं बच पाया। प्रतिनियुक्ति आदेश में लिखा गया था कि आवास विभाग में नियमित नियुक्ति होने तक ही प्रतिनियुक्ति पर रह सकते हैं। आवास विभाग में नियमित नियुक्ति जून 2024 में होने पर इस इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति स्वत: ही समाप्त हो गई।

- लोक निर्माण विभाग द्वारा आवास विभाग को दिग्विजय तिवारी को रिलिव करने हेतु पत्र
आवास का रावत इसे रोके रहा। दिग्विजय तिवारी को वापस बुलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सचिव आवास को पत्र जारी किया लेकिन आवास विभाग ने दिग्विजय तिवारी की सेवाओं की टिहरी विकास प्राधिकरण में नितांत आवश्यकता होने का हवाला देकर रिलिव करने से मना कर दिया।
आवास विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग को प्रेषित पत्र जिसमें दिग्विजय तिवारी की सेवाओं की नितांत आवश्यकता जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के लिए बताई गई हैइस रोचक भ्रष्टाचार की कथा का सबसे महत्वपूर्ण भाग है वह पत्र जिसके द्वारा उपाध्यक्ष टिहरी विकास प्राधिकरण ने आवास विभाग को बताया कि दिग्विजय तिवारी की सेवाओं की टिहरी विकास प्राधिकरण को आवश्यकता नहीं है इसलिए इन्हें आवास विभाग में वापस बुला लिया जाये …

उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी का प्रमुख सचिव आवास को पत्र
- सचिव आवास एक निहायत ही ईमानदार और मेहनती अधिकारी हैं जिन्हें विभाग के ही कर्मचारी अंधेरे में रखकर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और उनके नाम से अवैध रूप से धन लाभ कमा रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय तिवारी ने अपने बेटे के नाम से बाली में होटल खोला हुआ है जिसकी कीमत खरबो में है ….


